Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

मां की त्याग और संघर्ष की ऐसी मिसाल जिसने लोगों का दिल छू लिया

देवरिया मेडिकल कॉलेज रोड से सामने आई यह तस्वीर सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि समाज की एक कड़वी सच्चाई को दिखाती है। एक ओर भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर लगातार चेतावनियां जारी हो रही हैं। तो दूसरी ओर गरीब और मेहनतकश लोगों के सामने सबसे बड़ी चिंता अपने परिवार की रोज़ी-रोटी की है। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच ई-रिक्शा चलाती एक मां ने अपने छोटे बच्चे को आँचल से ढक रखा था।ताकि मासूम को लू और धूप से बचाया जा सके। मां खुद गर्मी सहती रही।लेकिन बच्चे पर धूप की एक किरण तक न पड़े, इसकी कोशिश करती दिखाई दी। यह तस्वीर मां की ममता, त्याग और संघर्ष की ऐसी मिसाल बन गई।जिसने लोगों का दिल छू लिया। जहां लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं गरीब तबके के लोग अपने परिवार का पेट पालने के लिए इसी चिलचिलाती धूप में सड़कों पर मेहनत करने को विवश हैं। यह दृश्य हमें याद दिलाता है कि जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में भी एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा और परवरिश को सबसे ऊपर रखती है।

1 likes
0 comments2 shares