Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१७ दिन पहले

होली एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, नेपाल के बुटवल में किया ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का दौरा

होली एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, नेपाल के बुटवल में किया ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का दौरा

पाली, बांसगांव, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। होली एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल पाली, बांसगांव के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में नेपाल के बुटवल शहर का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने माँ कामाख्या देवी मंदिर और सेशन ब्रिज सहित कई प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारियाँ प्राप्त कीं तथा आपसी सहयोग, अनुशासन और सामाजिक व्यवहार का भी अनुभव किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा का आनंद लिया और विभिन्न स्थलों पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका राय ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें पुस्तकों से इतर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश राय ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक टूर बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक समझ और व्यवहारिक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस यात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों की सुरक्षा एवं मार्गदर्शन में पूरा सहयोग किया। बच्चों ने पूरे भ्रमण के दौरान भरपूर आनंद लिया और यह यात्रा उनके लिए यादगार बन गई।

1000 likes
0 comments0 shares