Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

जखनिया में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 50 से अधिक वाहनों के

जखनिया में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 50 से अधिक वाहनों के

जखनिया में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 50 से अधिक वाहनों के चालान ट्रिपल सवारी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, अचानक अभियान से मचा हड़कंप जखनिया/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर सोमवार को जखनिया क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी भुड़कुंडा धर्मेंद्र पांण्डेय तथा पुलिस टीम ने जखनिया बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।पुलिस टीम द्वारा जखनिया क्षेत्र के चौजा त्रिमुहानी, जखनिया बाजार, भुड़कुडा़ बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, हेलमेट एवं अन्य यातायात संबंधी नियमों की जांच की।अचानक व्यापक स्तर पर शुरू हुए चेकिंग अभियान से जखनिया बाजार और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चालकों में हलचल देखने को मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने की सख्त हिदायत दी।चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पूरे जनपद में इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, ट्रिपल सवारी से बचें और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम करना है। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी, लेकिन जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी भुड़कुंडा धर्मेंद्र पांण्डेय, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ सहित भुड़कुंडा थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया कि क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।

0 likes
0 comments1 shares