लखनऊ चोरी की बिजली से होटल में चल रहे थे 12 पंखे

लखनऊ चोरी की बिजली से होटल में चल रहे थे 12 पंखे और 13 एसी, छापे में खुलासा; जांच में मिला 28 किलोवाट लोड लखनऊ के नीलमथा क्षेत्र में बिजली विभाग की छापेमारी में होटल में बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में कई एसी और पंखे अवैध कनेक्शन से चलते मिले। विभाग ने कनेक्शन काटकर भारी जुर्माना लगाया और मामला दर्ज कराया। अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच शुरू हुई। लखनऊ के उतरेठिया उपकेंद्र इलाके में पिछले एक माह से लोग बिजली को तरस रहे। वहीं एक होटल में चोरी की बिजली से 13 एसी चालू पाए गए। बिजली चोरी का खुलासा मंगलवार रात 10:20 बजे छापे में हुआ। जांच के दौरान 28 किलोवाट लोड पर बिजली चोरी पाई गई, तो कनेक्शन को काट दिया गया। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि एक्सईएन एके शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस प्रवर्तन दल ने नीलमथा के डिप्टीगंज हरिहरपुर आदर्शनगर स्थित होटल मिराकी इन में छापा मारा। प्रकाशनी शेखर के इस होटल में पहली गड़बड़ी घरेलू बिजली से होटल चलता पाया गया, जिसमें नौ किलोवाट का कनेक्शन था। होटल संचालक थ्री फेज केबल को छज्जे के अंदर काट करके उसमें दूसरी केबल को जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जांच में दो मंजिल के होटल में 12 पंखे और 13 एसी चोरी वाली बिजली से कनेक्ट पाए गए। होटल मालिक पर एफआईआर दर्ज करा दी गई, जिससे 2.80 लाख रुपये शमन शुल्क और बिजली चोरी का अनुमानित 10 लाख रुपये जुर्माना भरना होगा। जांच दल में एसडीओ आशुतोष वर्मा, जेई राजेश कुमार, इंसपेक्टर वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। सांठगांठ से कराई जा रही थी बिजली चोरी घरेलू कनेक्शन की बिजली होटल में जलने पर भी कार्रवाई न किए जाने पर प्रवर्तन दल को अंदेशा है कि सांठगांठ से यह बिजली चोरी कराई जा रही थी। सबसे पहले एमआरआई बेस बिलिंग करने वाले जिम्मेदारी को इस गड़बड़ी को छिपाया। इलाके के जेई, एसडीओ व लाइन कर्मी भी जांच के दायरे में आ गए जिन्होंने इस गड़बड़ी को नहीं पकड़ा।