D
Gorakhpurलगभग १० घंटे पहले
चौरीचौरा में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था लोग रहे हलकान

चौरी चौरा। चौरी चौरा क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई उमस भरी गर्मी में हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। प्रधान संघ के मंडल महामंत्री दिलीप यादव ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए तरस गए व्यापारियों के फल दूध खराब हो गए। बताते चले शुक्रवार की भोर हवा के साथ आई बारिश के बाद सरदार नगर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति दिन में बहाल हुई जो पूरे दिन बिजली आती जाती रही लेकिन उमस भरे मौसम में पुनः तीन बजे आपूर्ति बंद होने से लोग हलकान रहे जो शाम को बहाल हुई । लोगों ने उच्चाधिकारियों से अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है
0 likes
0 comments0 shares