Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आईजीएल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 कर्मचारियों

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आईजीएल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 कर्मचारियों

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आईजीएल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच* सहजनवा गोरखपुर सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आईजीएल परिसर में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही एवं डॉ. सीमा शाही तथा प्लांट हेड शैलेंद्र पांडेय, एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ला ने की। चिकित्सा शिविर की समस्त व्यवस्थाएं डॉ. कमलेश सिंह एवं एडमिन टीम द्वारा की गईं। शिविर में लगभग 150 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान कर्मचारियों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने की आईजीएल की पहल की सराहना की और इस प्रकार के कल्याणकारी आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। चिकित्सा शिविर के दौरान अमित कश्यप, आनंद सिंह, धीरेंद्र पांडेय, शब्बीर अहमद और कृष्ण नंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

0 likes
0 comments1 shares