आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति का होना जरूरी डीएम

आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति का होना जरूरी डीएम कोई काम छोटा नहीं, मनोबल बड़ा रखें- विधायक चौरीचौरा ।पूर्वी उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप बंधन कोननगर द्वारा संचालित टार्गेटिंग द हार्ड कोर पूवर (टीएचपी) कार्यक्रम के तहत 1994 अति गरीब परिवारों का स्नातक समारोह डुमरी खास स्थित राजलक्ष्मी मैरेज लान में आयोजित किया गया। जिसमे लगभग तीन सौ लाभार्थी परिवारों ने भाग लिया। बंधन बैंक लिमिटेड के सीएसआर के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अत्यंत वंचित परिवारों को स्थायी एवं बहुस्रोत आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने राज्य सरकार के गरीबी उन्मूलन प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि अत्यंत गरीबी को समाप्त करने के लिए परिवार स्तर पर लक्षित हस्तक्षेप आवश्यक है। यह पहल दर्शाती है कि परिवार स्वरचित आजीविका समर्थन से सबसे कमजोर परिवार भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ऐसे मॉडल प्रदेश के जीरो पावर्ती लाइन को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शासन से चाहे जितनी भी मदद मिल जाये, जब तक दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं होगी तब तक जीवन में सुधार नहीं हो सकता। गरीबी से ऊपर उठना है तो अपने बचत का तरीका भी बेहतर करना होगा। उन्होंने शासन की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि बंधन कोननगर का महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। किसी भी क्षेत्र में प्रगति के लिए प्रयास जरूरी है। एक छोटे स्तर से शुरू किया गया कार्य ही मेहनत से ऊंचाई के शिखर तक जाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को ही विकास का वास्तविक आधार बताया। बंधन कोननगर के सीईओ संजय कुमार दास ने अपने सम्बोधन में देशभर में संचालित टीएचपी माइल की इस यात्रा को साझा करते हुए कहा कि गोरखपुर में बंधन का टीएचपी कार्यक्रम राज्य सरकार के जीरो पावर्टी पहल के अनुरूप है और लाक्षित पहचान आजीविका सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ाव के माध्यम से मजबूती प्रदान करता है। यहां जुड़कर महिलाएं सालाना एक लाख रुपए से अधिक का इनकम कर रही हैं। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए अपने आर्थिक विकास की जानकारी दी। इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं द्वारा उनके व्यवसाय से जुड़े लगाए गए स्टाल का डीएम और विधायक ने निरीक्षण कर जानकारी लिया। दोनो अतिथियों ने सुनीता देवी, गुड्डी और रीमा देवी को उनके प्रगति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ पिपराइच विजय कुमार गुप्ता सहित बंधन कोननगर के सभी अधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।