पानी की टंकी घटिया सामग्री निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगटही में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कराए जा रहे पानी की टंकी के निर्माण में किए जा रहे अनियमितता को लेकर करीब दो दर्जन की संख्या में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के साथ ठेकेदार पर कारवाई करने की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में जो ईट का प्रयोग हो रहा है वह पूरी तरह पीली ईट है।आरसीसी ढलाई में मानक के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।इंटरलॉकिंग निर्माण में नीचे केवल सादा बालू डाला गया है। ठेकेदार निजी सीमेंट का प्रयोग करा रहा है। रास्ते को जगह जगह खोद कर छोड़ दिया गया, जिसमें गिर कर ग्रामीण चोटहिल हो रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि पानी टंकी निर्माण में हो रहे धांधली को रोकने के साथ साथ जांच कराकर ठेकेदार पर कारवाई कराने की मांग किया है। इस संदर्भ में अवर अभियंता अखिलेश पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की धांधली नहीं होने पायेगी। मौके पर पहुंच कर जो कमी होगी उसे ठीक कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में रणविजय सिंह,लालजी कन्नौजिया,शनिदेव, दीनानाथ सिंह, पन्ने लाल, विनीत सिंह,विजय सिंह,विवेक कुमार,उमानाथ सिंह,दीनानाथ,राहुल पाण्डेय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।