Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२४ मिनट पहले

धरा को हरा-भरा बनाने का हम सभी संकल्प लें - प्रमोद वर्मा

धरा को हरा-भरा बनाने का हम सभी संकल्प लें - प्रमोद वर्मा

धरा को हरा-भरा बनाने का हम सभी संकल्प लें - प्रमोद वर्मा स्थानीय जखनियां। आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपना जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षो को रक्षासूत्र बाधकर उनके संरक्षण और धरा को हरा भरा का संकल्प लेकर मनाया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के प्रेरणा से हर वर्ष अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष माँ के नाम लगाते हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार से भौतिक सुविधाएं बढ़ती जा रही है, प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण दे रही है जिसका प्रमाण सबके सामने है। इसलिए वर्तमान समय मे हर किसी का कर्तव्य बनता है कि धरा को हरा भरा बनाने का हम सभी संकल्प लें। वर्मा ने कहा वृक्षो को बस लगायें ही नही उनके सुरक्षा को तय करें, उनका संरक्षण करें जिससे वो फल-फूल सकें, और प्रकृति की रक्षा हो सकें। प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी जीव-जंतु, मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। वर्मा ने कहा बारिश का मौसम है जल संरक्षण करें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया आज लोगो की सुरक्षा की गारंटी बन गया है। हम सभी अपने आसपास के स्थल को साफ सुथरा रखें, बीमारियों से रक्षा होगी। इस मौके पर उमाशंकर यादव, अवधेश यति, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, रमेश सोनी,प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, अरुण, मनोज कुमार, जगदीश राम सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares