Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

दी सन साइन संस्थान में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

दी सन साइन संस्थान में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

दी सन साइन संस्थान में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, पहली पाली में 10 और दूसरी में 14 परीक्षार्थी हुए शामिल जखनिया (गाजीपुर)। अलीपुर मंदरा स्थित दी सन साइन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर (पार्ट-2) की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई, जिसमें परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय के अनुसार प्रतिभाग किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से दस बजे तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 10 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई, जिसमें 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके बाद तीसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक केमिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान संस्थान परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। सभी पालियों की परीक्षा निर्धारित समय पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर संस्थान में संतोष व्यक्त किया गया।

0 likes
0 comments0 shares