Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria२६ मिनट पहले

गौरी बाजार क्षेत्र में झमाझम बारिश से मिली राहत देवरिया। गौरी बाजार

गौरी बाजार क्षेत्र में झमाझम बारिश से मिली राहत देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इन्दूपुर एवं आसपास के इलाकों में शनिवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था।लेकिन अचानक बदले मौसम और तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं किसान भी मौसम के इस बदलाव से खुश नजर आए। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी।अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत करते हुए इसे गर्मी से राहत देने वाली बारिश बताया। मौसम सुहावना होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।

0 likes
0 comments1 shares