Sultanpur२७ दिन पहले
*जमीनी विवाद में चाचा की हत्या, चाची रेफर!* *घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलरों का हाथ, हत्यारोपी भतीजा
*जमीनी विवाद में चाचा की हत्या, चाची रेफर!* *घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलरों का हाथ, हत्यारोपी भतीजा साथियों संग फरार* सुल्तानपुर-जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा और चाची पर सहयोगियों संग हमला कर दिया जहां इलाज के दौरान हैदर अब्बास (55) की आज शनिवार की भोर में मौत हो गयी. शुक्रवार को कोतवाली नगर के करौंदिया डिहवा गावँ में मारपीट की घटना घटित हुई थी. वहीं सीरियस होने के बावजूद सुल्तानपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने रेफर करने का खेल खेला। पर्याप्त संसाधन होते हुए भी झटपट राजधानी लखनऊ रेफर करते बवाले जान से छुटकारा पा लिया. बताया जाता है कि बंटवारे को लेकर वाद दायर था,पता चला है कि इस बीच कीमती जमीन को लेकर हत्यारोपी भतीजा कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के सम्पर्क में आ गया था जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार झड़प हो चुकी थी।
2000 likes
0 comments0 shares