Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३३ मिनट पहले

सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया

सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया

सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सहजनवा गोरखपुर * सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर करीब दो दर्जन की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और तहसीलदार राकेश कन्नौजिया को शिकायत पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रेशमा देवी ने कहा कि गाटा संख्या 214 जो पोखरी के नाम से दर्ज है। इसके बगल में सार्वजनिक रास्ता है। जिस रास्ते से गांव के लोग आते जाते है। इसी रास्ते की भूमि पर गांव का एक मनबढ़ पक्का निर्माण करा रहा है। जिससे गांव के लोगों का आगमन पूरी तरह बंद हो चुका है। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। और 31 मई को जांच कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। जिससे गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालो में शोभा,विमला,लालती, संगीता,मालती,प्रेमलता,चंद्रावती,सुधा,पुष्पा, शोहरत, तेरस,त्रिभुवन,रामानंद, राजन,राजकुमार विजय,संदीप,सुनील सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares