कोचिंग सेंटर में आग से मौत की घटना के बाद प्रशासन कोचिंग
कोचिंग सेंटर में आग से मौत की घटना के बाद प्रशासन कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू की सहजनवा गोरखपुर लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग से मौत के बाद अफसरो ने कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एसडीएम की अगुवाई में नगर के कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच की गई ,जांच के बाद करीब दो दर्जन को नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम केसरी नंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशासन अग्निशमन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कस्बा में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच की। जांच के दौरान करीब आधा दर्जन की संख्या में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को बेसमेंट में संचालित करते हुए पाया गया ।इसके अलावा अधिकांश कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के पास आग से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और न ही फायर की यन ओ सी मौजूद है ।जांच के दौरान तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया ,अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ,फायर स्टेशन प्रभारी सरोज कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे ।