Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur९ दिन पहले

15 अप्रैल को होगा महा ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन, जखनियां में अहम बैठक

15 अप्रैल को होगा महा ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन, जखनियां में अहम बैठक

15 अप्रैल को होगा महा ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन, जखनियां में अहम बैठक संपन्न जखनियां (गाजीपुर)। महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जखनियां तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 अप्रैल को प्रस्तावित महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन द्वारा सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने की। उन्होंने सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य तथा आयोजन की तैयारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार साथियों की सहमति से 15 मार्च की तिथि तय की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों तथा संगठन की मजबूती को लेकर ठोस रणनीति बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहयोग और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, गुड्डू सिंह टीका, प्रदेश मंत्री शिव प्रकाश पांडे सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन की सफलता हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी जाएंगी तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र जारी की जाएगी।

200 likes
0 comments1 shares