उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी महाराज के 55वें जन्मदिवस

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी महाराज के 55वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश से लेकर जिले तक, क्षेत्र से लेकर गांवों तक लोग अपने लोकप्रिय जननेता के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। आज विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम जनमानस द्वारा केक काटकर, मिठाइयां वितरित कर तथा पौधरोपण, भंडारा एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जनता का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर लोग उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को 55वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें तथा प्रदेशवासियों की सेवा करते हुए उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें। 🌹🙏🎂