Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ में बाढ़ के बीच डेंगू का कहर, 34 नए मरीज मिले

लखनऊ में बाढ़ के बीच डेंगू का कहर, 34 नए मरीज मिले

लखनऊ में बाढ़ के बीच डेंगू का कहर, 34 नए मरीज मिले रिवर फ्रंट और हनुमान मंदिर में डेढ़ फीट घटा पानी, चंद्रिका देवी मंदिर अब भी बंद लखनऊ, 13 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ में पिछले 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गोमती नदी के जलस्तर बढ़ने से करीब 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज इलाके में है, जहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हुए हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हुई हैं। घरों में रखा राशन खराब हो गया है। कई परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में कई मकानों में चार फीट तक पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से अब तक किसी नाव या पुख्ता राहत व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय निवासियों को भोजन, राशन, बिजली और साफ पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मंदिरों में जलभराव की स्थिति जलभराव के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। वहीं रिवर फ्रंट पार्क और पातालपुरी लेटे हनुमान मंदिर में करीब डेढ़ फीट पानी कम हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर भी थोड़ा घटा है। दोपहर 1 बजकर 3 मिनट की अपडेट के मुताबिक पातालपुरी हनुमान मंदिर में 15वें दिन भी दर्शन बंद हैं, जबकि रिवर फ्रंट में जलस्तर डेढ़ फीट नीचे आया है। डेंगू के मामले बढ़े, 34 नए मरीज इधर, शहर में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 34 नए मरीज मिले हैं। सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोगों की जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लोहिया, केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बुखार समेत संक्रामक रोगों से भर्ती मरीजों के इलाज की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद इलाके में संक्रमण और मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ड्रोन के जरिए दवा का छिड़काव करने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही है।

0 likes
0 comments2 shares