Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

चौरी चौरा में ओबीसी पार्टी के 'जनता कार्यालय' का हुआ भव्य उद्घाटन

चौरी चौरा में  ओबीसी पार्टी के 'जनता कार्यालय' का हुआ भव्य उद्घाटन

​ ​चौरी चौरा गोरखपुर । सोमवार को चौरी चौरा के ग्राम महादेवा (तहसील रोड) में ओबीसी पार्टी एवं वन भारत सिटीजन पार्टी के प्रदेश के पहले "जनता कार्यालय" का उद्घाटन भारी उत्साह और विजय शंखनाद के साथ संपन्न हुआ। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा अनुमति को लेकर पैदा की गई बाधाओं पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने गहरा रोष व्यक्त किया। ​जनसभा को संबोधित करते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा, "यह कोई जनसभा नहीं, बल्कि केवल कार्यालय का उद्घाटन था, जिसमें हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने थे। लेकिन प्रशासन ने 'पर्याप्त सुरक्षा बल न होने' का बहाना बनाकर अनुमति निरस्त कर दी, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ​उन्होंने कहा, "चौरी चौरा की महान जनता इस 2027 के चुनाव में 'वोट से चोट' से देने का काम करेगी।" शुभारंभ ​प्रसिद्ध शंख वादक रामजन्म योगी के विजय शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक एवं नेता ओमप्रकाश दीवाना तथा अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक डॉ. भारत भूषण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व प्रसिद्ध संघवादक राम जन्म योगी, अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक डॉक्टर भारत भूषण, ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार जयसवाल, प्रदेश महासचिव अजीत शर्मा, युवा संगठन के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार यादव, सुनील जायसवाल,​ विकाश गुप्ता, सुरज जायसवाल, ​सुभाष जायसवाल, ​ अमरेंद्र पासवान विवेक जायसवाल, जनार्दन चौहान, ​ राजेंद्र यादव इंद्रजीत निषाद अनमोल मौर्य बिच्छू प्रजापति एडवोकेट भगवान विशाल गुप्ता, ​विनोद जायसवाल पूर्व चेयरमैन, ​गुलाब यादव, चंदन पटेल, ​रामप्रताप शर्मा ठकुराई, विजय शर्मा, ​निरज शर्मा, ​राम निवास यादव, मोहम्मद अकरम रईस अहमद विनोद विश्वकर्मा बिना राजभर ​जयप्रकाश यादव, ​रामप्रकाश शर्मा, अभिषेक यादव,​आकाश यादव, जितेन्द्र, ​चन्दन पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares