Bansgaon Sandesh
Login
R
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे - अवधेश

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे - अवधेश

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे - अवधेश निषाद बच्चे के विकास में शिक्षक और अभिभावक की अहम भूमिका होती है - चन्द्र कान्ती गुप्ता कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र अलंकरण समारोह मनाया गया रणधीर कुमार की रिपोर्ट बेलीपार गोरखपुर । बांसगांव संदेश । शनिवार को कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवाॅपार क्षेत्र कौड़ीराम गोरखपुर में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र अलंकरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अवधेश निषाद व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र प्रताप सिंह के करकमलों से मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दिव्या कन्नोजिया जो राष्ट्रीय अल्प आय छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है। उन्हें और उनके अभिभावक को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सृष्टि गौड़ प्रगति के पंख नामक कार्यक्रम में जिला, मण्डल में स्थान बनाने के बाद राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित हुई। उन्हें और उनके अभिभावक को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नियमित उपस्थित वाले बच्चें और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत मुख्य अतिथि अवधेश निषाद ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के विकास का आधार है। विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चन्द्र कान्ती गुप्ता ने कहा कि बच्चे के विकास में शिक्षक और अभिभावक की अहम भूमिका होती है। अभिभावक नियमित रुप से बच्चों को विद्यालय भेजें। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में विनय मिश्रा, मनीष मिश्रा, वशिष्ठ त्रिपाठी, शम्भू शरण दिवाकर, धनेश सिंह, रामकृष्ण पाण्डेय, बालमुकुंद प्रसाद द्विवेदी, संदीप कुमार शुक्ला, मनोज कुमार, शीला, कमलावती देवी, अनिता देवी, इन्द्रपति सिंह, सीमा त्रिपाठी, सुजीता, ममता सिंह, सीमा विश्वकर्मा, सरोज, नर्वदा, किरन प्रजापति, रुना आदि उपस्थित रही।

0 likes
0 comments0 shares