Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू,शिक्षकों को मिले कैशलेस मेडिकल कार्ड।प्रदेश

सुल्तानपुर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू,शिक्षकों को मिले कैशलेस मेडिकल कार्ड।प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा मिला है।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस मेडिकल कार्ड वितरित किए। योजना के तहत प्रदेश के करीब 10 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रित कैशलेस इलाज की सुविधा से जुड़ेंगे।राज्यमंत्री ने कहा कि यह योजना शिक्षकों को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया गया है,जिससे पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares