Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
_बल्दीराय में 'नमो सेवा: अनकही कहानियां' का मंचन, नुक्कड़ नाटक से दिया

_बल्दीराय में 'नमो सेवा: अनकही कहानियां' का मंचन, नुक्कड़ नाटक से दिया जनसेवा का संदेश_ सुल्तानपुर। बल्दीराय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को 'नमो सेवा : अनकही कहानियां' के तहत नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय विशाल जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जनसेवा से जुड़ी कहानियों को नाट्य मंच के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरि, अवधेश पांडेय, घनश्याम तिवारी, माखनलाल, राजेश शुक्ला, जय किशोर दुबे, अमर बहादुर विश्वकर्मा और सूर्यभान मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
0 likes
0 comments3 shares