Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१२ दिन पहले

लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा यातायात

लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा यातायात

लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा यातायात बंद देवरिया 29 दिसंबर। सलेमपुर–लार मार्ग के लार बाईपास हिस्से में सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 30 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया ने दी। उन्होंने बताया कि शासनादेश दिनांक 20 नवंबर 2024 के तहत सलेमपुर–लार एवं लार बाईपास मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में चैनेज 7.300 से 9.300 (लार बाईपास) तक मार्ग को डिस्मेंटल कर ऊँचीकरण का कार्य कराया जाना है। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए उक्त अवधि में मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में रामजानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग तथा शहीद कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

1200 likes
0 comments1 shares