धूमधाम से मनाया गया जन्म दिन गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। क्षेत्र के

धूमधाम से मनाया गया जन्म दिन गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा खड़ेसरी स्थित साईं मंदिर परिसर में 1 अप्रैल 2026 को देवभूमि खड़ेसरी धाम पर मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक व वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता द्वारा अपने छोटे पुत्र शिखर गुप्ता का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता एवं भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता द्वारा शिखर गुप्ता की आरती उतारकर उनके दीर्घायु की कामना के साथ हुई। इस दौरान आलोक गुप्ता, उनकी पुत्री नेहा गुप्ता तथा बड़े पुत्र रजत गुप्ता ने भी शिखर को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात आलोक गुप्ता ने अपने पुत्र शिखर गुप्ता के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर शिखर गुप्ता के बाबा गोरख गुप्ता ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना परमपिता परमेश्वर से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़हलगंज चेयरमैन पति महेश उमर, मंगेश तिवारी उर्फ बाबा, वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी पंकज यादव, वार्ड नंबर 57 से जिला पंचायत पद की भावी प्रत्याशी अनीता यादव, गौतम प्रजापति, हरिकेश यादव एवं पूर्व आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शिखर गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के लिए विभिन्न प्रकार के नाश्ते एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी, जन्मोत्सव से संबंधित गीत-संगीत तथा कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।