Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१६ दिन पहले

भटवली महाविद्यालय में महिला वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्राओं ने दिखाया दमखम

भटवली महाविद्यालय में महिला वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्राओं ने दिखाया दमखम

भटवली बाजार (गोरखपुर)। बांसगांव संदेश। बांसगांव महाविद्यालय भटवली बाजार उनवल, गोरखपुर में क्रीड़ा परिषद् के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुईं। 100 मीटर दौड़ में श्वेता यादव ने प्रथम, प्रिया साहनी ने द्वितीय तथा खुशबू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रिया साहनी प्रथम, नेहा कन्नोजिया द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में नेहा कन्नोजिया प्रथम, श्वेता यादव द्वितीय, सोनाली यादव तृतीय तथा 800 मीटर दौड़ में रजनी प्रथम, विद्या कुमारी द्वितीय, अर्चना सिंह तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रजनी प्रथम, विद्या कुमारी द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेप में सृष्टि प्रथम, अखिला द्वितीय, सपना राव तृतीय, डिस्कस थ्रो में रजनी प्रथम, सृष्टि द्वितीय, सपना राव तृतीय तथा भाला प्रक्षेप में सृष्टि प्रथम, सपना राव द्वितीय, अर्चना तृतीय रहीं। लंबी कूद में आंचल प्रथम, नेहा चौहान द्वितीय और अर्चना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती उषा सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ जय प्रकाश वर्मा, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव ने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल से शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने संतुलित आहार और व्यायाम को जीवन की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रतिभा पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मोहित, डॉ संजय प्रकाश दुबे, डॉ अल्का, डॉ सनोज कुमार चौहान, डॉ विमल कुमार यादव, महेश, राजकुमार, जगदीश, हरिलाल, नमिता, आराधना सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

900 likes
0 comments0 shares