मिलादुन्नबी पर मारकुंडी में हुआ कार्यक्रम, चौकी पुलिस रही मौजूद ।

मिलादुन्नबी पर मारकुंडी में हुआ कार्यक्रम, चौकी पुलिस रही मौजूद मारकुंडी, सोनभद्र। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर मनाए जाने वाले मिलादुन्नबी के अवसर पर मारकुंडी क्षेत्र में श्रद्धा और सौहार्द के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन एवं भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज श्री प्रकाश अपने हमराही के साथ मौजूद रहे। वहीं मारकुंडी के सदर अफसर अहमद, सचिव मोहम्मद सलामुल, नोमान अख्तर, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद अनवर, इकबाल खान, काजिम खान, अंजार अंसारी, गुलाम गौस, सलाउद्दीन खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए इंसानियत, भाईचारे, शांति और सद्भाव के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।