Bansgaon Sandesh
Login
Prashant Yadav
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस: 'नशा उन्मूलन' विषय

*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस: 'नशा उन्मूलन' विषय

*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस: 'नशा उन्मूलन' विषय पर बौद्धिक सत्र आयोजित* जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के प्रांगण में स्थानीय संत तुलसीदास पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सुबह शिविर स्थल की साफ-सफाई की। तदुपरांत प्रातःकालीन प्रार्थना कर अपने -अपने चयनित गांव गए और वहां पर साफ़-सफाई एवं सर्वेक्षण कार्य किया। इकाई तृतीय के स्वयंसेवकों ने चयनित गांव स्थित संत तुलसीदास पी.जी. कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद वापस आकर भोजन ग्रहण किया। तत्पश्चात आज के बौद्धिक सत्र का प्रारम्भ हुआ। बौद्धिक सत्र का विषय ‘नशा उन्मूलन’ रखा गया।इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजीव पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेबाबा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन प्रभावित होता है, जिससे उसका भविष्य भी संकट में पड़ सकता है। बौद्धिक सत्र का संचालन स्वयंसेविका कलश उपाध्याय ने किया और प्रिया सिंह , प्रिया दुबे ,श्रुति विश्वकर्मा, नेहा आदि स्वयंसेविका ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, आरजू मिश्रा, डॉ शनि कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण रहा।

0 likes
0 comments1 shares