Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग २ महीने पहले

मिशन शक्ति फेज-6: महिला शरणालय पहुंचे गोरखपुर के डीआईजी, निराश्रित महिलाओं और

मिशन शक्ति फेज-6: महिला शरणालय पहुंचे गोरखपुर के डीआईजी, निराश्रित महिलाओं और बच्चों को दिए उपहार रिपोर्ट.राजकुमार गोंड गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र स्थित महिला शरणालय में आज गोरखपुर के डीआईजी ने मिशन शक्ति फेज-6 के तहत निराश्रित महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और उनके बच्चों को उपहार भेंट किए तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी और राजघाट थाना प्रभारी गौरव वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख है। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शरणालय पहुंचकर निराश्रित महिलाओं से मुलाकात की गई और उन्हें मिशन शक्ति के उद्देश्यों तथा सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

1101 likes
0 comments1 shares