Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय को मिली स्थायी संबद्धता, क्षेत्र में खुशी की

देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय को मिली स्थायी संबद्धता, क्षेत्र में खुशी की लहर धनघटा, 14 मई 2026। बांसगांव संदेश देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया, जब सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय को हिंदी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं समाजशास्त्र विषयों में स्थायी संबद्धता प्रदान कर दी। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय की यह सफलता 16 वर्षों के सतत संघर्ष, मेहनत और संस्थागत विकास का परिणाम मानी जा रही है। संस्था के प्रबंधक डॉ. पूजा सिंह (सूर्यप्रकाश) कौशिक के नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षक स्टाफ विस्तार तथा विश्वविद्यालयीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया। डॉ. कौशिक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने का संकल्प दोहराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक प्रताप सिंह ने कहा कि स्थायी संबद्धता मिलने से शिक्षण व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा कला संकाय के सातों विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पाठ्यक्रम संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर गणेश चंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, शिवाजी चंद कौशिक एवं इन्द्रजीत राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि

0 likes
0 comments0 shares