Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बेलघाट के दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का हुआ भव्य

बेलघाट के दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का हुआ भव्य

बेलघाट के दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का हुआ भव्य शिलान्यास बेलघाट (गोरखपुर)। बेलघाट स्थित दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के जरिए संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का समग्र विकास एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत चारदीवारी (बाउंड्री वॉल), भव्य प्रवेश द्वार (गेट), मंच, गार्ड रूम, किचन, इंटरलॉकिंग मार्ग तथा पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास खजनी क्षेत्र के विधायक श्री राम चौहान ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक श्री राम चौहान के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर में लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराए जा चुके हैं। नई परियोजना पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रणवीर शाही 'चंचल' के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय प्रताप सिंह, जेईएवं अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख शैलेंद्र प्रताप शाही, विनय कुमार शाही, बृजेश प्रताप शाही, रामचंद्र शाही, आशीष शाही, पूर्व प्रधान रंजन शाही, श्याम गोस्वामी, रामप्रवेश तिवारी, भुअर यादव, रंजीत यादव, देवनाथ यादव, सुनीता बेलदार, राम लवट बेलदार, रोहित शाही, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, सुशील शाही, दुर्गेश विक्रम विशाल सिंह, अखिलेश सिंह, शिवेंद्र सिंह विक्की,देवेंद्र सिंह, आशुतोष दुबे, तारकेश्वर मिश्रा, निलेश मिश्रा, डॉ. के.पी. सिंह, शिवाजी, चंद्र कौशिक, बजरंगी सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर परिसर के सुंदरीकरण एवं विकास से दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर के विकास कार्यों के लिए विधायक श्री राम चौहान एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares