Bansgaon Sandesh
Login

देवरिया में संविदा विद्युत कर्मचारियों का सत्याग्रह, निगम में शामिल करने की

देवरिया में संविदा विद्युत कर्मचारियों का सत्याग्रह, निगम में शामिल करने की

देवरिया में संविदा विद्युत कर्मचारियों का सत्याग्रह, निगम में शामिल करने की मांग तेज देवरिया । उत्तर प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के हितों को लेकर आंदोलन तेज होता दिख रहा है। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ संगठन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन, देवरिया के सैकड़ों कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल देवरिया परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया। संगठन के जोन प्रभारी बिपिन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रबंधन और राज्य सरकार द्वारा गठित नए संविदा निगम में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों को शामिल न करने की कोशिश की जा रही है, जिसे संगठन ने षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि विद्युत विभाग में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों को भी नवगठित निगम में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें उचित वेतन, सम्मान और सुरक्षा मिल सके। वहीं, संगठन के पूर्वांचल महामंत्री राजेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी संविदा कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन कर्मचारी विद्युत दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान अजय यादव, धनंजय पांडे, रवि प्रकाश यादव, सुधीर पटेल, सुनील सिंह, मिराज शेख, प्रभुनाथ सिंह, विकास, गुलाबचंद गौड़, बासुकीनाथ राय, जयराम यादव, वीरबहादुर, हरदेव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares