प्रखंड कादीपुर में भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों

प्रखंड कादीपुर में भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा कादीपुर, सुल्तानपुर। प्रखंड कादीपुर में भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत को अखंड, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन देर शाम किया गया था, जिसमें अखंड भारत के मानचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह मुरारी, दीपक भाई अग्रहरि, पवन बरनवाल, एडवोकेट रमेश तिवारी, प्रवीण शुक्ला, चेयरमैन श्री आनंद जी, शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री अशोक जी, उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, सत्या बाबा, शुभम जी, शिवम जी, अशोक यादव, बड़े भाई आनंद जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं।