Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

चारु निगम के तबादले पर सुल्तानपुरवासियों ने जताया आभार, कहा—“मैम, आपका कार्यकाल

चारु निगम के तबादले पर सुल्तानपुरवासियों ने जताया आभार, कहा—“मैम, आपका कार्यकाल स्वर्णिम रहा *अपराधियों पर सख्ती, पीड़ितों की सुनवाई और जनसंवाद को लेकर बनी अलग पहचान; भावुक हुए लोग, बोले—सुल्तानपुर आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा* सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक के रूप में सुल्तानपुर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वालीं चारु निगम के तबादले पर जिलेवासियों ने उनके कार्यकाल के लिए हृदय से आभार जताया है। लोगों ने उनके कार्यकाल को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से प्रभावी बताते हुए आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। चारु निगम ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं की सुनवाई को प्राथमिकता दी। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में भी उनके प्रयासों की सराहना हुई। उनकी संवेदनशीलता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और निष्पक्ष कार्यशैली ने आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। जिलेवासियों ने कहा कि गरीबों, असहायों, पीड़ितों और मजबूर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने वालीं चारु निगम का कार्यकाल लंबे समय तक याद किया जाएगा। लोगों के मुताबिक अपराधियों पर सख्ती और पुलिस विभाग में किए गए बदलाव उनकी प्रमुख उपलब्धियों में रहे। भावुक संदेश में लोगों ने कहा, “मैम, आपका कार्यकाल स्वर्णिम रहा। गरीबों, असहायों और पीड़ितों के लिए आपकी संवेदनशीलता किसी वरदान से कम नहीं थी। अपराध एवं अपराधियों पर आपने जो शिकंजा कसा, उसे सुल्तानपुर हमेशा याद रखेगा।”लोगों ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार लोगों के दिलों में स्थायी छाप छोड़ते हैं। सुल्तानपुरवासियों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सम्मान की कामना करते हुए कहा—“हम सबकी दुआएं हमेशा आपके साथ रहेंगी, आप जहां भी रहें नाम रोशन करती रहें।”

0 likes
0 comments0 shares