Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

हाईकोर्ट से नहीं निरस्त हुई एफआईआर तो पति ने बीवी को लगाया

हाईकोर्ट से नहीं निरस्त हुई एफआईआर तो पति ने बीवी को लगाया दांव पर,लगाया शहर विधायक पर दुश्चरित्रा का इल्जाम सीडब्ल्यूसी से फर्जी वेयर हाउस की एनओसी जारी कराने का मामला* सुल्तानपुर।प्रधानमंत्री कार्यालय का हवाला देकर सीडब्ल्यूसी से फर्जी एनओसी वेयरहाउस की जारी करने के मामले में दर्ज हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट को हाईकोर्ट द्वारा रद्द नहीं करने पर पति ने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। सुल्तानपुर में वेयरहाउस बनाने की पहल में धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनी पत्नी से दुश्चरित्रा का इल्जाम लगवा दिया। शहर विधायक विनोद सिंह द्वारा प्रेस नोट जारी कर मामले पर स्पष्टीकरण दिया गया है।लखनऊ के हजरतगंज थाने में 10 जुलाई 2026 को प्रथम सूचना रिपोर्ट शहर विधायक विनोद सिंह की तरफ से दर्ज की गई थी। जिसमें सुल्तानपुर में वेयरहाउस बनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रभाव से सीडब्ल्यूसी की एनओसी दिलाने का झांसा शशांक पांडे निवासी चोपड़ा गली,मोहल्ला खैराबाद,थाना कोतवाली नगर द्वारा दिया गया था।विधायक द्वारा एनओसी प्रपत्र देने का दबाव बनाने पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी एनओसी प्रपत्र विधायक को सौंप दिया गया।जब विधायक द्वारा दिल्ली के केंद्रीय भंडारण निगम के डीजीएम से 3 जून 2026 को इसकी जांच कराई गई तो फर्जी वेयरहाउस का पत्र जारी होनी की जानकारी मिली।जिसके पश्चात शहर विधायक विनोद सिंह द्वारा वेयरहाउस बनाने का झांसा देने वाले शशांक पांडे और उनकी पत्नी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में अभियुक्त शशांक पांडे की तरफ से हाई कोर्ट में शरण ली गई।जिस पर हाईकोर्ट ने प्रथम सूचना रिपोर्ट रद्द करने से इनकार कर दिया और पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया।गर्दन फंसती देख शशांक पांडे ने अपनी पत्नी का सहारा लिया और शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर दुश्चरित्रा का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया गया और पत्रकार वार्ता की गई।शहर विधायक विनोद सिंह की तरफ से प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी गई है।अब बहुत लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इनके द्वारा ठगी के शिकार की सूचनाएँ मिल रही

0 likes
0 comments0 shares