Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

शहीद रामउग्रह पांडेय के बलिदान को किया नमन, मातृभूमि संगठन ने मनाया शहीद दिवस

शहीद रामउग्रह पांडेय के बलिदान को किया नमन, मातृभूमि संगठन ने मनाया शहीद दिवस

शहीद रामउग्रह पांडेय के बलिदान को किया नमन, मातृभूमि संगठन ने मनाया शहीद दिवस फूल-मालाओं से श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर सपूत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प जखनिया (गाजीपुर)। शहीद रामउग्रह पांडेय के शहीद दिवस के अवसर पर मातृभूमि संगठन जखनिया की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने शहीद रामउग्रह पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत के योगदान को याद किया गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि शहीद रामउग्रह पांडेय का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे वीर सपूतों के त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश और समाज के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। मातृभूमि संगठन के सदस्यों ने कहा कि शहीदों के सम्मान के साथ-साथ उनके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन ने बताया कि जल्दी ही मातृभूमि संगठन के सौजन्य से अमर शहीद राम उग्रह पाण्डेय जी की प्रतिमा पर छतरी लगवाने का काम शुरू होगा। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की ओर से अध्यक्ष आरिफ अंसारी, विवेक वर्मा, संतोष सिंह, अनीश सिंह, विवेक गुप्ता समेत अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares