Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

देवरिया न्यूज़ देवरिया में खूनी संघर्ष: चाकू से हमले में युवक की

देवरिया न्यूज़ देवरिया में खूनी संघर्ष: चाकू से हमले में युवक की मौत, दूसरा घायल; गांव में तनाव, पुलिस तैनात देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम नौतन हथियागढ में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को सुबह खूनी रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए चाकू के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजू शर्मा उर्फ 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजय रेड्डी सीओ सिटी देवरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बृहस्पतिवार की शाम भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह हमलावरों ने एक राय एक गोल बनाकर चाकू से हमला कर दिए जिसमें दो लोगो को बुरी तरीके से घायल कर दिये। इनमें एक की इलाज के दौरान इमरजेंसी में मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले हुए विवाद के बाद समय रहते प्रभावी कार्रवाई और निगरानी की गई होती, तो शायद इतनी बड़ी वारदात टाली जा सकती थी। यह मामला छोटी-छोटी घटनाओं को समय रहते गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

0 likes
0 comments0 shares