Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी

बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी

बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे। पूरे रूट पर निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

1 likes
0 comments1 shares