Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*हरैडाण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं

*हरैडाण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं

*हरैडाण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* सिकरीगंज। गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र अंतर्गत हरैडाण गांव में मंगलवार 26 मई से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा हरैडाण गांव से सिकरीगंज चौराहे से होते हुए बाबा बैजनाथ धाम पहुंची तथा वहां पूजन-अर्चन के बाद कुआनो तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। जल लेकर पुनः कथा स्थल हरैडाण वापस लौटी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन के मुख्य जजमान श्री जगदीश प्रसाद ओझा एवं उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी हैं। कथा के मुख्य वक्ता पूज्य गुरु जी महाराज तथा कथा व्यास पंडित शंकर शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी। जगदीश ओझा के पुत्र टिंचू ओझा ने बताया कि कथा का आयोजन 26 मई से शुरू होकर 3 जून बुधवार तक चलेगा। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares