Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj१७ दिन पहले

मुंगारी में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस व

मुंगारी में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस व

मुंगारी में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस व कैरियर मेला के साथ वार्षिकोत्सव आयोजित भीरपुर क्षेत्र के मुंगारी स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुंगारी करछना में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस एवं कैरियर मेला के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी रहे, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने लोकगीत, नाटक सहित अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने खूब सराहा। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सिना सिंह के निर्देशन में शिक्षिकाएं स्मिता जायसवाल, ममता श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, रुचि सेठी, शशि सिंह, संध्या राय, अनीता प्रिया सिंह, श्वेता सिंह, संगीता मौर्य, रंजना शुक्ला, शमा फरजाना, फिरदौस बेगम एवं कीर्ति केसरवानी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के परिचारकों एवं कार्यालय सहायक कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अजय गिरी ने आयोजित कैरियर मेले की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बताया और छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जलपान के साथ सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा की प्रधानाचार्य मंजूलेश एवं बृजमंगल इंटर कॉलेज रामपुर के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

1100 likes
0 comments0 shares