Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूजा-अर्चना कर मनाया, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूजा-अर्चना कर मनाया, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूजा-अर्चना कर मनाया, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना जखनियां। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शिव मंदिर में पूजा-पाठ एवं अर्चना कर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में देश के विकास, देश सेवा और देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक लगभग 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में भारत को मजबूत बनाने और विश्व के देशों में अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की गूंज चहुंओर सुनाई दे रही है।मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन शाम को प्रत्येक बूथ पर “आशीर्वाद का दिया” जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गर्व है कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल, चंद्रभान राजभर, वरुण पांडेय, धर्मेंद्र, नलनिश, दिनेश, पंकज, अजय, मनोज, मुकेश सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares