Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraich३४ मिनट पहले

फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर

फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर

फखरपुर बहराइच बालिकाओं और छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से योगी सरकार की पहल के तहत छात्रा को एक दिन का फखरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी पाठक गजाधरपुर बसंता को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान फखरपुर इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर एसआई अशोक वर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थाना प्रभारी शिवानी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी गाड़ी से रिसिब कर थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क प्रसासनिक भवन रजिस्टर नम्बर चार की जांच कर समस्त पुलिस अधिकीकरियो के साथ बैठक कर अपना परिचय दिया इस मौके पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे। शिवानी पाठक ने कोतवाली की कुर्सी पर बैठकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हैबत पुर निवासी सुमन पत्नी अर्जुन के पति पत्नी विवाद आया जिसे तत्काल प्रभाव से सुनकर दोनों में सुलह समझौता कराया कोठवल निवासी रानी देवी के गांव का विवाद आया कचना पुर निवासी सुषमा देवी सूरज पाल निवासी मुड़िया भीलोरा सुसीला निवासी अली नगर आदि के दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया इंस्पेक्टर रामकुमार राजभर की मौजूदगी में शिवानी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जाना और अपने पर गर्व महसूस करते हुए एसओ का धन्यवाद किया।एसओ रामकुमार राजभर ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बिना किसी भय के अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है।

0 likes
0 comments1 shares