Bansgaon Sandesh
Login

डीजे की तेज आवाज के खिलाफ 86% लोगों ने दिया जनमत 5

डीजे की तेज आवाज के खिलाफ 86% लोगों ने दिया जनमत 5 हजार से ज्यादा लोगों ने रखी राय,प्रशासन से नियमों का पालन कराने की मांग सुल्तानपुर।डीजे की तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण को लेकर घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के जनमत संग्रह में 86 फीसदी लोगों ने आवाज कम रखने के पक्ष में राय दी। ऑनलाइन और ऑफलाइन कराए गए सर्वे में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।सर्वे के मुताबिक 10 फीसदी लोग तेज डीजे के पक्ष में,जबकि चार फीसदी ने कहा कि आवाज तेज हो या धीमी, उन्हें फर्क नहीं पड़ता।फाउंडेशन ने जिला प्रशासन से ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares