Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

यूपी: स्वगणना करने का अंतिम दिन कल, 43 लाख लोगों ने भरे

यूपी: स्वगणना करने का अंतिम दिन कल, 43 लाख लोगों ने भरे

यूपी: स्वगणना करने का अंतिम दिन कल, 43 लाख लोगों ने भरे हैं फॉर्म, 22 मई से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी यूपी में जनगणना के पहले फेज के तहत स्वगणना हो रही थी। 21 मई से स्वगणना का काम पूरा हो जाएगा। 22 मई से कर्मी घर-घर जाएंगे।  जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा करने का अब सिर्फ एक दिन शेष है। बृहस्पतिवार तक आप स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं। दरअसल जनगणना के प्रक्रिया के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी। जो सात मई से शुरू हुई थी। इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिया है। उनका कहना है कि एक दिन शेष है, अपील है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भरें। जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब अगले चरण में 22 मई से जनगणना कर्मी घर घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। उस दौरान परिवार के मुखिया को दस से पंद्रह मिनट का समय देना होगा। फॉर्म के सभी सवालों के जवाब पूछकर जनगणनाकर्मी भर देंगे आजमगढ़ शीर्ष पर, लखनऊ बॉटम-5 मेंस्वगणना के फॉर्म भरने में आजमगढ़ अव्वल है। वहां अब तक 2.64 लाख लोगाें ने फॉर्म भर दिए हैं। वहीं शाहजहांपुर में 2.61 लाख और बरेली में 2.51 लाख लोग फॉर्म भर चुके हैं। यही टॉप-3 जिले हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 2.20 लाख, सोनभद्र में 1.59 लाख लोग स्वगणना की प्रक्रिया पूरी चुके हैं। अगर बॉटम-5 की बात करें तो इसमें लखनऊ भी शामिल हैं। लखनऊ में 84,158 लोगों ने ही फॉर्म भरे हैं। इसके अलावा कौशांबी में 12,537, हमीरपुर में 14,600, संतकबीरनगर में 14,874, गौतमबुद्धनगर में 15,543 व जालौन में 15,905 लोगों फॉर्म भरे हैं।

0 likes
0 comments0 shares