Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग ६ घंटे पहले

डीएफओ ने शिकायत की जांच के लिए अधिकारी नामित किया, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई।i

डीएफओ ने शिकायत की जांच के लिए अधिकारी नामित किया, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई देवरिया 10 नवंबर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि सलेमपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने व्हाट्सएप के माध्यम से सलेमपुर रेंज में तैनात वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध शिकायत की है। शिकायत में अवैध पातन (पेड़ों की कटाई), आरा मशीनों (सॉ मिल) से कथित अवैध लेनदेन तथा काश्तकारों एवं ठेकेदारों से धन वसूली सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए एक जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares