Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व चिंतन दिवस...

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व चिंतन दिवस...

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व चिंतन दिवस... पी. एल. यादव की रिपोर्ट देवरिया महाराजा अग्रसेन बालिका ई. का. देवरिया के प्रांगड़ में लॉर्ड बेडेन पावेल एवं इनकी पत्नी सोम्स पावेल की जयंती के अवसर पर 22 फरवरी को जयंती पर विश्व चिंतन दिवस मनाया गया जिसमे जिला गाइड कमिश्नर गीता कुमारी, गाइड संगठन आयुक्त कृति गुप्ता, जिला स्काउट प्रशिक्षक डा. पी. एल. यादव, चन्दन जायसवाल इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया उसके बाद लॉर्ड वेडेन पावेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया l जिसमे गाइड रीना गुप्ता, पायल मदेसिया, सलोनी, प्रियंका, सुधा, एवं सुहानी इत्यादि गाइड शामिल रही l उधर चौधरी चरण सिंह दल के संचालक डा. पिंटू लाल यादव ने भी सभी लोगों के साथ विश्व चिंतन दिवस मनाये l तथा अब्दुल हामिद दल के संचालक मु युनूस अंसारी, पंकज श्रीवास्तव ने भी ऍम. आर. पब्लिक स्कूल बसंतपुर चिंतन दिवस धूमधाम से मनाये जिसमे प्रबंधक मु जाहिरुद्दीन खान, दिलीप श्रीवास्तव आरिफ अंसारी, स्नेहा यादव इत्यादि लोग उपस्थित हुये!

0 likes
0 comments0 shares