Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जिलाधिकारी के निर्देश पर बरहज में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से वार्ता कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

*जिलाधिकारी के निर्देश पर बरहज में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों से वार्ता कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। देवरिया 18 अक्टूबर । जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील बरहज में उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी बरहज द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पंडाल आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को सूचित करने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने सभी आयोजकों से सहयोग की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

0 likes
0 comments1 shares