सरैया बाजार में सड़क बदहाल, जनता की अपील पर कादीपुर हिन्दी समाचार
सरैया बाजार में सड़क बदहाल, जनता की अपील पर कादीपुर हिन्दी समाचार पत्र ने विधायक-सांसद से गुहार कादीपुर, सुल्तानपुर। कादीपुर-दोस्तपुर रोड पर स्थित सरैया बाजार में सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है। आने-जाने वाले लोग पानी में हिचकोले खाते हुए निकलने को मजबूर हैं, जिससे काफी तकलीफ और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बाजार के दुकानदारों का भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र जनता ने कादीपुर के विधायक और सुल्तानपुर के सांसद से अपील की है कि सरैया बाजार की इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कादीपुर जनता जनहित में प्रशासन से मांग करता है कि इस मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।