Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मेगा पीटीएम में अभिभावकों को दी गई योजनाओं की जानकारी, नियमित उपस्थिति पर जोर

मेगा पीटीएम में अभिभावकों को दी गई योजनाओं की जानकारी, नियमित उपस्थिति पर जोर

घघसरा गोरखपुर । शासन के निर्देशानुसार कंपोजिट विद्यालय पुण्डा में विद्यालय परिसर में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक रजंना कुमारी एवं एआरपी सादिक खान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर शिक्षकों से चर्चा की। बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण, डीबीटी की धनराशि, निपुण आकलन, कैच-अप कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की शत-प्रतिशत एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर सुझाव भी लिए गए। प्राप्त सुझावों को बैठक पंजिका में दर्ज कर उन पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के अंत में आदर्श चौरसिया एवं सुनील सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 likes
0 comments0 shares