Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गर्मी में पानी सबसे बड़ी राहत: सहजनवा में पक्षियों और जीव-जंतुओं के

गर्मी में पानी सबसे बड़ी राहत: सहजनवा में पक्षियों और जीव-जंतुओं के

गर्मी में पानी सबसे बड़ी राहत: सहजनवा में पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए जल संरक्षण अभियान का महा शुभारंभ सहजनवा। भीषण गर्मी के दौर में प्यास से तड़प रहे पक्षियों और जीव-जंतुओं को राहत पहुंचाने तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सहजनवा में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान का आयोजन भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशान्त त्रिपाठी ने सैकड़ों युवा साथियों के साथ डोर टू डोर जा कर कार्यक्रम का संदेश दिया और लोग से अपील भी किया —कि एक पात्र पानी अपने छत पर और अपने दुकान घर के दरवाज़े पर ज़रूर रखे और लोगों को भी जागरूक करे इससे अनगिनत जीवनों की राहत भी मिलेंगे इस अभियान के तहत लोगों से अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी से भरे पात्र रखने की अपील की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि बढ़ते तापमान और जल स्रोतों के सूखने से पक्षियों और छोटे जीवों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में समाज की छोटी-सी पहल भी हजारों जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। कार्यक्रम का आयोजन 20 जून 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। जागरूकता यात्रा सहजनवा थाना से रेलवे स्टेशन, सहजनवा तक निकाली जाएगी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ और पक्षियों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के संयोजक एवं भारत सरकार के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ‘जय’ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरण का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी प्रश्न है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक पात्र पानी रख दे, तो असंख्य पक्षियों और जीव-जंतुओं की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

0 likes
0 comments0 shares