Sultanpur२२ मिनट पहले
सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में खेत की जुताई के
सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक पलट गया और उसके नीचे दबकर डाक विभाग में तैनात पोस्टमैन दिनकर चतुर्वेदी उर्फ निक्की पंडित की मौत हो गई।हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ कादीपुर विनय कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक बेटा छोड़ गए हैं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0 likes
0 comments0 shares