Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर,

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर,

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार बाराबंकी के हैदरगढ़ में लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से इनोवा टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई व तीन को गंभीर अवस्था मे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।  यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को तड़के करीब 3.00 बजे एक इनोवा खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।   हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। हादसे में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) व ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) की मौत हुई है।  वहीं, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि इनोवा सवार सभी लोग वाराणसी से कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे।

0 likes
0 comments0 shares